ब्रजभूमि के 15 तलवारबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेगे प्रतिभाग
Submitted by Ratan Gupta on 23 December 2021 - 11:02amप्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए: उपमन्यु
मथुरा। ब्रज भूमि के 15 तलवारबाजों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रदेश की टीम में चयन हो गया है। इस अवसर पर आज उन सभी प्रतिभाओं को ब्रज प्रेस क्लब पर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि खेल प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए।