साइकिलिंग रोड
साईकलिंग चयन ट्रायल का कार्यक्रम घोषित
Submitted by Ratan Gupta on 18 November 2023 - 12:03amलखनऊ ब्यूरो/ साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि दिनांक 19.11.2023 को उ०प्र० ट्रेक साईकलिंग चयन ट्रायल आयोजित होगा।
इस ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रातः 8:00 बजे रिपोर्ट करना है ट्रायल 8.00 बजे प्रातः से शुरू होगा और दोपहर 2.00 बजे तक चलेगा।
दिनांक 03.12.2023 को उ०प्र० रोड साईकलिंग का चयन ट्रायल आयोजित होगा। ये ट्रायल प्रातः 8.00 बजे से शुरू होगा और लगभग शाम 4.00 बजे तक चलेगा।
दिनांक 10.12.2023 को उ०प्र० माउण्टेन बाइक साईकलिंग चयन ट्रायल आयोजित होगा। ये ट्रायल प्रातः 8:30 बजे शुरू होगा एवं दोपहर 2.00 बजे तक चलेगा।
लखनऊ के साइकिलिस्टों ने निकाली साइकिल तिरंगा यात्रा
Submitted by Ratan Gupta on 14 August 2023 - 9:18pmलखनऊ, 14 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल तिरंगा यात्रा की शुरुआत 1090 चौराहे से हुई।
साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन (पीसीए) और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा को लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव आनंद किशोर पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी से तिरंगा लगाने की अपील की।
साइकिलिंग खिलाड़ी चंचल सिंह का लखनऊ पहुचने पर किया गया स्वागत
Submitted by Ratan Gupta on 20 February 2023 - 9:36pmनेशनल गेम्स में अरविंद पंवार को रोड साइकिलिंग स्पर्धा में रजत पदक
Submitted by Ratan Gupta on 14 October 2022 - 7:30pmलखनऊ,। उत्तर प्रदेश के अरविंद पंवार ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों की रोडसाइकिलिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। अरविंद पंवार पुरुष 40 किमी.व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहे।
उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि इस वर्ग में अरविंद पंवार ने 50:30.73 मिनट का समय निकालते हुए यह सफलता हासिल की। इस वर्ग में कर्नाटक के नवीन जॉन ने स्वर्ण व तमिलनाडु के जोएल संतोष सुंदरम ने कांस्य पदक जीता।