खेल समाचार

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद संभल में संपन्न

जनपद संभल में स्टेडियम ना होने के कारण रोड पर दौड़े खिलाडी

संभल/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जिसका आज जनपद संभल में आयोजन किया गया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संभल में चंदौसी, बिलारी,काशीपुर,बबराला, गुन्नौर,बेजोही आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया जिसमें खो-खो,कबड्डी,100, 200,400 मीटर दौड़ के आयोजन जनपद में स्टेडियम ना होने के बावजूद भी अंडर-19 बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में उत्साह के साथ संपन्न हुए।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद अमरोहा में संपन्न, उप जिला अधिकारी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कार

अमरोहा/ अमरोहा के एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता में खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा 29 अगस्त से 27 दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहे मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अमरोहा के विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माया शंकर यादव( अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमरोहा), विशिष्ट अतिथि रतन गुप्ता(संयोजक खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश), देशकांत त्यागी ( जिला कीड़ा अधिकारी अमरोहा), कुलदीप सिंह( खेलो इंडिया एथलीट कोच ), कुमारी आंचल ( कुश्ती कोच अमरोहा), विद्यालय प्रबंधक, विद्यालय  प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता,  प्रधानाचार्या श्रीमती आभा रस्तोगी उपस्थित रहे।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा मुरादाबाद में संपन्न

मुरादाबाद/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहे मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10 सितंबर दिन रविवार को सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित किया गया ।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा रामपुर में संपन्न

रामपुर/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आज जनपद रामपुर में शुभारंभ हुआ ।

 मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा रामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल, खो खो, ताइक्वांडो , कराटे के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर ओलंपिक एसोसिएशन  के सचिव इमरान उर रहमान रहे।

मेजर ध्यान चंद खेल स्पर्धा जिसमें व्हाइटहल पब्लिक स्कूल, स्पोर्ट्स स्टेडियम रामपुर,शिखर स्पोर्ट्स वर्ल्ड अकैडमी के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली और जिले की टीम में अपनी जगह बनाई।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बदायूं में सम्पन्न जे०के० सक्सेना यश मसीह रहे मुख्य अतिथि

बदायू/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही 75 दिवसीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जिसका आज तीसरा चरण जनपद बदायूं मे संपन्न हुई बदायूं के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल,कबड्डी,योग,शतरंज, डांस,100,200,400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

प्रतियोगिता में उसहैत,विल्सी,सतेती, बदायूं, दातागंज, उझानी, बदायूं , कछला, शेखुपुर आदि जगह के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बदायूं के मुख्य अतिथि जे० के० सक्सेना  जिला सहकारी समिति अध्यक्ष एवं 
विशिष्ट अतिथि यश मसीह रतन गुप्ता शिवस्वरूप गुप्ता रहे

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा पीलीभीत में संपन्न

पीलीभीत/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा चल रही मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के दूसरे दिन जनपद पीलीभीत में हॉकी रक्षाकसी शतरंज वॉलीबॉल कबड्डी 100 200 400 मीटर की दौड़ के मुकाबले हुए जिसमें पीलीभीत जनपद के मझोला अमरिया पूरनपुर बीसलपुर पीलीभीत स्टेडियम की टीमों ने महिला पुरुष वर्ग में प्रतिभा किया।

मेजर ध्यानचंद स्पर्धा कार्यक्रम में खिलाड़ियों से जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने परिचय प्राप्त कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय दुरूरी तो वही उपविजेता रूपपुर कमलू रही।

अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न

डीडीयू नगर। अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग भारोत्तोलन प्रतियोगिता  का आयोजन 29 अगस्त को सहदेव यादव र्स्पाोर्टस एकेडमी गांधीपुरम कॉलोनी पड़ाव चंदौली में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक रमेश जायसवाल द्वारा फिता काटकर किया गया।

इस प्रतियोगिता को मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी में 40 किलो भार वर्ग में संजना यादव (प्रथम), आंचल यादव (द्वितिय), अनन्या विश्वकर्मा (तृतिय) स्थान प्राप्त की।

नेहरू युवा केंद्र ने ग्राम नारायना ब्लॉक नियमताबाद में कराया खेल आयोजन

चंदौली/ नेहरू युवा केंद्र चंदौली उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 29 अगस्त को ग्राम नारायना ब्लॉक नियमताबाद में हुआ।

इस कार्यक्रम मे अरविंद कुमार समाजसेवी मुख्य अतिथि रहे अरविंद कुमार ने कहा की मेजर ध्यानचंद जी के हॉकी स्टिक में जादू था उनकी स्टिक अगर एक बार वॉल पर आ गई तो वह लक्ष्य पर जाकर ही है दम लेते थे एक बार जर्मनी के शासक हिटलर ने मेजर ध्यानचंद जी के खेल से प्रभावित होकर उन्हें जर्मनी की तरफ से खेलने के लिए लालच दिया लेकिन ध्यानचंद जी ने उसके ऑफर को ठुकराते हुए मना कर दिया ऐसे महान खिलाड़ी थे।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई डिजिटल पहल शुरू की; साथ ही फिट इंडिया क्विज़ के तीसरे संस्करण की भी घोषणा की

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अन्य पहलों के साथ-साथ फिट इंडिया क्विज़ के तीसरे संस्करण का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 स्कूली बच्चों के साथ-साथ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय , भारतीय खेल प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों के कई विशिष्ट एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर उत्तराखंड खेल विभाग के अधिकारी यो के साथ खेल मंत्री की बैठक

देहरादून/देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के सचिव, निदेशक व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने समीक्षा बैठक की!

आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी के द्वारा "मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना" का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमे 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह 02 हजार रूपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी!

Pages

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

श्री भारती पब्लिक स्कूल में फिटनेस जागरण संपन्न
स्वर्गीय अनिल शर्मा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट संपन्न
400 मीटर में बलिया की अंजलि को प्रथम स्थान
वाराणसी मंडल विजेता, फाइनल में लखनऊ मंडल को 12-6 गोल से हराया
उत्तर प्रदेश की आकांक्षा वर्मा भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम में चयनित
खेल विभाग उत्तराखंड ने लिया अपने कब्जे में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
खेल जगत को बड़ी क्षति ,खेल जगत न्यूज़ पेपर के निदेशक अनिल शर्मा नही रहे 29 जनवरी को 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर खेल जगत समाचार व गंगा समग्र रामगंगा भाग के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दौड़ देश के नाम,इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद कराटे,ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मल्टीपरपज बहुउद्देशीय हॉल का किया शुभारंभ
नही रहे समाजवाद के जीवंत प्रतिमान डॉ विजय मित्र द्विवेदी
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1500 किमी साइकिल चलाएंगे सेवानिवृत्त सैन्य युगल
46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीता कांस्य पदक
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन
73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद श्रावस्ती में संपन्न,एडिशनल एस पी प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ