उत्तर प्रदेश

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद मऊ में संपन्न ,450 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

मऊ/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद मऊ 52 व जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न।

इस के साथ ही ए पी बी पी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज सरूरपुर मोहम्मदाबाद जनपद मऊ में भी मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के अध्यक्ष दीपक गुप्ता रहे व स्कूल के प्रधानाचार्य प्रबंधक आशित कुमार पाठक रहे।

51 वे जिले आजमगढ़ में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न

आजमगढ़/ मेजर ध्यानचन्द  खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम,अराजीबाग आजमगढ़ में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित चिकित्सक व समाजसेवी डॉ मनीष त्रिपाठी, खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश संस्थापक रतन गुप्ता, खेल जगत फाउंडेशन आजमगढ़ मुख्य संरक्षक दिवाकर सिंह, अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रीतेश अस्थाना द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र में संपन्न

खेल जगत फाउंडेशन द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा 50 वा जिला सोनभद्र संपन्न।

सोनभद्र/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आज मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र में खेल स्पर्धा संपन्न।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में वॉलीबॉल,एथलेटिक्स,कराटे बालक बालिका दोनों वर्गों में चैन ट्रायल का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एबीएसए अरबिंद दुबे द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया गया।

गुरु द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकादमी में खो खो प्रतियोगिता संपन्न

आजमगढ़/ मेजर ध्यानचन्द खो-खो खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य खो-खो स्पोर्ट्स एकेडमी,ब्लाक मिर्जापुर, आजमगढ़ में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी,लालगंज आजमगढ़ सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के प्रतिनिधि के रुप में कुशाल सिंह गौतम व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर बलवंत यादव, खो-खो संघ आजमगढ़ अध्यक्ष रणजीत सिंह, खेल जगत फेडरेशन आजमगढ़ अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतेश अस्थाना  माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संत रविदास नगर भदोही में संपन्न,S D M भदोही शिव प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा 48वां जनपद भदोही में नवरात्रि की अष्टमी पर नौ कन्याओं को प्रथम प्रमाण पत्र देकर खेल जगत में सम्मानित किया 

भदोही,/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जिलों में खेल विभाग युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलने वाली माननीय खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा आज स्पोर्ट्स स्टेडियम भदोही में मुख्य अतिथि एस डी एम शिव प्रकाश यादव जी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर संपन्न हुई।

Pages

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

श्री भारती पब्लिक स्कूल में फिटनेस जागरण संपन्न
स्वर्गीय अनिल शर्मा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट संपन्न
400 मीटर में बलिया की अंजलि को प्रथम स्थान
वाराणसी मंडल विजेता, फाइनल में लखनऊ मंडल को 12-6 गोल से हराया
उत्तर प्रदेश की आकांक्षा वर्मा भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम में चयनित
खेल विभाग उत्तराखंड ने लिया अपने कब्जे में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
खेल जगत को बड़ी क्षति ,खेल जगत न्यूज़ पेपर के निदेशक अनिल शर्मा नही रहे 29 जनवरी को 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर खेल जगत समाचार व गंगा समग्र रामगंगा भाग के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दौड़ देश के नाम,इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद कराटे,ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मल्टीपरपज बहुउद्देशीय हॉल का किया शुभारंभ
नही रहे समाजवाद के जीवंत प्रतिमान डॉ विजय मित्र द्विवेदी
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1500 किमी साइकिल चलाएंगे सेवानिवृत्त सैन्य युगल
46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीता कांस्य पदक
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन
73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद श्रावस्ती में संपन्न,एडिशनल एस पी प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ