नरिंदर बत्रा को को बड़ा झटका, छोड़नी पड़ी आईओए अध्यक्ष की कुर्सी
Submitted by Ratan Gupta on 26 May 2022 - 10:55pmदिल्ली। पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने आज अचानक ये ऐलान कर दिया कि वह आईओए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
हालांकि इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन के मामले में दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए हॉकी इंडिया को भंग कर दिया। इसके साथ कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी हॉकी इंडिया के संविधान में बदलाव के बाद चुनाव कराएगी।