स्टेच्यु ऑफ यूनिटी केवड़िया में 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप

केवड़िया में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप में मेजर अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि
                               
स्टेच्यु ऑफ यूनिटी केवड़िया में 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप 21 से 26 मार्च के दौरान आयोजित होगी। इसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला होगा। 
                            
इस चेम्पियनशिप द्वारा भारतीय महिलाओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढाने का अनोखा प्रयास लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर तथा अहमदाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री किरिटभाई सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।
                         
भारतीय खेल जगत के भीष्मपितामह एवं हॉकी के श्रेष्ठ खिलाड़ी दिवंगत पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के पुत्र मेजर अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित होंगे। उनकी विशेष उपस्थिति महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह निश्चित तौर पर बढ़ाएगी। 
मेजर अशोक ध्यानचंद भी उनके पिताजी ध्यानचंदजी की तरह ही हॉकी के बढ़िया खिलाड़ी रह चुके हैं। 
वह आज भी भारतीय खेल जगत और મેજર उनके वंश परंपरागत खेलों का ज्ञान अर्पण कर रहे हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि मेजर अशोक ध्यानचंद गुजरात में पहली बार आ रहे हैं।
स्टेच्यु ऑफ यूनिटी केवड़िया में 42 वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन
                             
21 से 26 मार्च तक चलेगी चेम्पियनशिप

 लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर डॉ. किरीट सोलंकी करेंगे अध्यक्षता

भारतीय युवा क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबॉल खेल सकते हैं। दौड़ सकते हैं और साइकलिंग कर सकते हैं। लेकिन खेलों की बात आती है तब भारतीय युवतियों के लिए इतने सारे विकल्प नहीं होते हैं।यह धारणाएं अब बदल ही है। आज खेलों की सूची देखें तो महिलाएं कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल जैसे अनेक खेलों में अपना कौशल्य प्रदर्शित कर रही हैं। वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी परंपरागत जातीय मान्यताओं को तोड़कर दुनिया पर राज कर रही हैं।
केवड़िया कॉलोनी में स्थापित स्टेच्यु ऑफ यूनिटी आज वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। इसको भारत के सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए स्थापित किया गया है। ऐसे में इस पवित्र भूमि पर समग्र भारत की एकता के दर्शन हो सकें, इस प्रकार का आयोजन होने जा रहा है।
अहमदाबाद पश्चिम के सांसद डॉ. किरीटभाई सोलंकी की अध्यक्षता में होने वाली इस फुटबॉल चेम्पियनशिप का आयोजन वूमन्स फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हो रहा है। 
 21 मार्च को चेम्पियनशिप का शुभारंभ  डॉ. किरिट सोलंकी केवड़िया के एसआरपी मैदान में शाम 5 बजे करेंगे।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री शब्दशरण तड़वी, महेशभाई नायक और घनश्यामभाई पटेल  महिला फुटबॉल संघ के सचिव साबिर अली भी उपस्थित रहेंगे। गुजरात महिला फुटबॉल एसोसिएशन प्रमुख अरूण कुमार साधु, महामंत्री श्रीमती टीना कृष्णदास कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

राज्य: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

ग्रामीण खेल चेतना मेला संपन्न,पूर्व प्रधानाचार्या मीरा प्रियदर्शनी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
श्री भारती पब्लिक स्कूल में फिटनेस जागरण संपन्न
स्वर्गीय अनिल शर्मा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट संपन्न
400 मीटर में बलिया की अंजलि को प्रथम स्थान
वाराणसी मंडल विजेता, फाइनल में लखनऊ मंडल को 12-6 गोल से हराया
उत्तर प्रदेश की आकांक्षा वर्मा भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम में चयनित
खेल विभाग उत्तराखंड ने लिया अपने कब्जे में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
खेल जगत को बड़ी क्षति ,खेल जगत न्यूज़ पेपर के निदेशक अनिल शर्मा नही रहे 29 जनवरी को 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर खेल जगत समाचार व गंगा समग्र रामगंगा भाग के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दौड़ देश के नाम,इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद कराटे,ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मल्टीपरपज बहुउद्देशीय हॉल का किया शुभारंभ
नही रहे समाजवाद के जीवंत प्रतिमान डॉ विजय मित्र द्विवेदी
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1500 किमी साइकिल चलाएंगे सेवानिवृत्त सैन्य युगल
46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीता कांस्य पदक
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन