वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी संजय रावल का हृदय गति रुकने से निधन

पिथौरागढ़/ पिथौरागढ़ में फुटबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी संजय रावल के अकस्मात निधन पर शोक की लहर दौड़ गई।

संजय रावल की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों का भारी तांता लग गया आज प्रातः उनको दिल का दौरा पड़ा तुरंत जिला चिकित्सालय उन्हें ले जाया गया कुछ समय पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस ली उनकी मौत की खबर सुनते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

संजय रावल ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक खेल एवं शिक्षा ग्रहण की उन्होंने रोहिलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की तथा उत्तर प्रदेश से सब जूनियर नेशनल जूनियर नेशनल एवं संतोष ट्रॉफी नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा फुटबॉल टीम के कई वर्षों तक टीम कैप्टन भी रहे।

वर्तमान में वह स्थानीय दीप सिंह मैदान में महिला फुटबॉल टीम को प्रशिक्षण दे रहे थे। उनकी मृत्यु होने पर स्थानीय देव सिंह मैदान में आज का मैच स्थगित कर शोक प्रकट किया गया ।

शोक प्रकट करने वालों में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सचिव मनोज पुनेठा, उपाध्यक्ष प्रकाश भंडारी,शेखर कपूर, जितेंद्र महारा,मदन महारा, भूपेंद्र चौहान,देवेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, कविंद्र मल,नरेंद्र खत्री, हयात चंद,सूरज महर, दीपक उप्रेती, हेम जोशी, चंद्र सिंह धामी, यतीश ओझा, राजेंद्र पुनेठा,तरूण महर,अरविंद सक्सेना, संदीप बिष्ट पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, विनोद वल्दिया वर्तमान जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट व खेल प्रेमियों ने शोक प्रकट किया।

खेल प्रकार: 
राज्य: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

श्री भारती पब्लिक स्कूल में फिटनेस जागरण संपन्न
स्वर्गीय अनिल शर्मा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट संपन्न
400 मीटर में बलिया की अंजलि को प्रथम स्थान
वाराणसी मंडल विजेता, फाइनल में लखनऊ मंडल को 12-6 गोल से हराया
उत्तर प्रदेश की आकांक्षा वर्मा भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम में चयनित
खेल विभाग उत्तराखंड ने लिया अपने कब्जे में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
खेल जगत को बड़ी क्षति ,खेल जगत न्यूज़ पेपर के निदेशक अनिल शर्मा नही रहे 29 जनवरी को 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर खेल जगत समाचार व गंगा समग्र रामगंगा भाग के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दौड़ देश के नाम,इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद कराटे,ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मल्टीपरपज बहुउद्देशीय हॉल का किया शुभारंभ
नही रहे समाजवाद के जीवंत प्रतिमान डॉ विजय मित्र द्विवेदी
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1500 किमी साइकिल चलाएंगे सेवानिवृत्त सैन्य युगल
46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीता कांस्य पदक
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन
73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद श्रावस्ती में संपन्न,एडिशनल एस पी प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ