एथलेटिक्स

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा सहारनपुर में संपन्न, खो खो वॉलीबॉल हॉकी ताइक्वांडो बारिश के चलते नहीं हो सके

सहारनपुर/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलने वाली खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जिसका आज डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना के नेतृत्व में कबड्डी, 100,200,400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं अंडर-19 आयु वर्ग बालक बालिका के मध्य संपन्न हुई।

शेष खो खो, वॉलीबॉल,हॉकी,ताइक्वांडो,रस्साकसी बारिश के चलते ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण संपन्न नहीं हो सकी जल्द ही निर्धारित तिथि पर शेष प्रतियोगिताएं कराकर राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा के लिए चयनित किया जाएगा।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद मुजफ्फरनगर में संपन्न 530 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम खो खो खेल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला

मुजफ्फरनगर/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद मुजफ्फरनगर में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें हॉकी,खो खो,कबड्डी, वालीबाल, योग,शतरंज, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं अंडर 19 आयु वर्ग बालक बालिका में संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह रहे।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद संभल में संपन्न

जनपद संभल में स्टेडियम ना होने के कारण रोड पर दौड़े खिलाडी

संभल/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जिसका आज जनपद संभल में आयोजन किया गया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संभल में चंदौसी, बिलारी,काशीपुर,बबराला, गुन्नौर,बेजोही आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया जिसमें खो-खो,कबड्डी,100, 200,400 मीटर दौड़ के आयोजन जनपद में स्टेडियम ना होने के बावजूद भी अंडर-19 बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में उत्साह के साथ संपन्न हुए।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद अमरोहा में संपन्न, उप जिला अधिकारी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कार

अमरोहा/ अमरोहा के एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता में खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा 29 अगस्त से 27 दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहे मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अमरोहा के विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माया शंकर यादव( अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमरोहा), विशिष्ट अतिथि रतन गुप्ता(संयोजक खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश), देशकांत त्यागी ( जिला कीड़ा अधिकारी अमरोहा), कुलदीप सिंह( खेलो इंडिया एथलीट कोच ), कुमारी आंचल ( कुश्ती कोच अमरोहा), विद्यालय प्रबंधक, विद्यालय  प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता,  प्रधानाचार्या श्रीमती आभा रस्तोगी उपस्थित रहे।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बदायूं में सम्पन्न जे०के० सक्सेना यश मसीह रहे मुख्य अतिथि

बदायू/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही 75 दिवसीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जिसका आज तीसरा चरण जनपद बदायूं मे संपन्न हुई बदायूं के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल,कबड्डी,योग,शतरंज, डांस,100,200,400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

प्रतियोगिता में उसहैत,विल्सी,सतेती, बदायूं, दातागंज, उझानी, बदायूं , कछला, शेखुपुर आदि जगह के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बदायूं के मुख्य अतिथि जे० के० सक्सेना  जिला सहकारी समिति अध्यक्ष एवं 
विशिष्ट अतिथि यश मसीह रतन गुप्ता शिवस्वरूप गुप्ता रहे

Pages

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

श्री भारती पब्लिक स्कूल में फिटनेस जागरण संपन्न
स्वर्गीय अनिल शर्मा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट संपन्न
400 मीटर में बलिया की अंजलि को प्रथम स्थान
वाराणसी मंडल विजेता, फाइनल में लखनऊ मंडल को 12-6 गोल से हराया
उत्तर प्रदेश की आकांक्षा वर्मा भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम में चयनित
खेल विभाग उत्तराखंड ने लिया अपने कब्जे में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
खेल जगत को बड़ी क्षति ,खेल जगत न्यूज़ पेपर के निदेशक अनिल शर्मा नही रहे 29 जनवरी को 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर खेल जगत समाचार व गंगा समग्र रामगंगा भाग के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दौड़ देश के नाम,इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद कराटे,ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मल्टीपरपज बहुउद्देशीय हॉल का किया शुभारंभ
नही रहे समाजवाद के जीवंत प्रतिमान डॉ विजय मित्र द्विवेदी
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1500 किमी साइकिल चलाएंगे सेवानिवृत्त सैन्य युगल
46वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीता कांस्य पदक
खेल महाकुंभ उत्तराखंड का शुभारंभ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप 2 मार्च से, राज्यसभा सांसद ने जारी की किट
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
हाॅकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द की 44वीं पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों ने किया नमन
73वाँ जिला मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा जनपद श्रावस्ती में संपन्न,एडिशनल एस पी प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ