जयप्रकाश ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक,अयोध्या आगमन पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने किया जोरदार स्वागत
Submitted by Ratan Gupta on 15 March 2022 - 12:08amखेल जगत अयोध्या/ उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी जय प्रकाश ने तंगहाली के बावजूद मजबूत इरादों के दम पर इतिहास रच दिया.मस्कट में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जयप्रकाश ने शनिवार को वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.स्वर्ण पदक जीतने के बाद आज जयप्रकाश का अयोध्या आगमन पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने सैकड़ों समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भव्य स्वागत किया गया।