मीरगंज ब्लॉक में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 23 November 2024 - 5:42pmबरेली/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत आज बरेली के मीरगंज में के.एस.जी. इंटर कॉलेज में खेल जगत फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।
ब्लॉक स्तरीय द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में खो खो, कबड्डी,वॉलीबॉल,योग,शतरंज,डांस,टेनिस बॉल क्रिकेट,100, 200,400 मीटर दौड़,भाषण,बैडमिंटन,रस्साकसी आदि स्पर्धाएं अंदर-19 वर्ग बालक बालिका के मध्य संपन्न हुई।