जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
Submitted by Ratan Gupta on 21 February 2025 - 8:32pmसोफिया श्वाबे ने जर्मनी की शानदार जीत में दो गोल किए
भुवनेश्वर, 21 फरवरी / शुक्रवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 (महिला) मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-0 से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। सोफिया श्वाबे (18’, 46’) ने दो गोल किए और एमिली वोर्टमैन (3’) और जोहाना हैचेनबर्ग (60’) के गोल की मदद से जर्मन टीम तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई।
भारत की पूर्व कोच जानके शोपमैन की अगुआई में जर्मनी ने खेल की अच्छी शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली।