राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का हुआ समापन

लखनऊ : आज़मगढ़ की टीम ने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में सर्वाधिक 15 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप जीत ली। 

पेन्चक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा आयोजित इस चैंपिययनशिप में मऊ की टीम ने नौ स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मेजबान लखनऊ व वाराणसी की टीम ने आठ-आठ स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

कासगंज में हुआ सूर्य नमस्कार

कासगंज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चल रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत आज कासगंज स्पोर्ट्स एकेडमी
खेल-जगत समाचार एवं पतंजलि योग समिति कासगंज के संयुक्त तत्वाधान में  नदरई गेट कम्युनिटी हॉल प्रभु पार्क मे हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की कार्यक्रम का शुभारंभ ओम उच्चारण के साथ हुआ जिसमें बरेली से आये योगाचार्य मीना सोधी ने सभी योग क्रियाओं के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के लाभों के बारे में चर्चा की l

राज्य स्तरीय पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप-2019 का एस आर ग्रुप में हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में राज्य स्तरीय पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप-2019 का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन व फाइट शुरु करा कर किया गया। पहले दिन बालिकाओ में श्रेया सिंह, अनुष्का पांडेय, अर्चिशा त्रिपाठी, इप्शिता सिंह, आकृति यादव, प्रज्ञा, पलक आर्या, आकांक्षा मद्धेशिया, श्रेया शर्मा, अंशिका सिंह, हर्षिता सिंह, अर्पिता सिंह, शिक्षा प्रियदर्शी, प्रियांशी व खुशी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। 

किरण रिजिजू बने भारत के नए खेल मंत्री

नई दिल्ली :  पूर्वोत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा माने जाने वाले किरण रिजिजू को देश का नया खेल मंत्री बनाया गया है।

रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री थे जबकि इस बार उन्हें युवा एवं खेल मंत्रालय के साथ-साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रायल (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है।

सईद आलम को फुनाबा फेडरेशन इंडिया के जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया

इन्दौर। मास्टर सईद आलम को फुनाबा फेडरेशन इंडिया के जॉइंट डाइरेक्टर बनाया गया है।

फुनाबा फेडरेशन  इंडिया के अध्यक्ष रणवीर सिंह लेशराम
ने कल सईद आलम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । सईद आलम ने कहा कि वे देश में  मणिपुरी मार्शल आर्ट् फुनाबा को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे !प्रदेश में मार्शल ऑर्ट्स की कई विधाओं की नींव रखने वाले मास्टर सईद आलम  ने बताया कि फुनाबा मार्शल आर्ट्स से एक अच्छा प्रोफेशनल करियर भी बनाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स न केवल शारीरिक विकास करता है ,

Pages