आगामी अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस/कोविड काल में खेल समाज कि मदद/ ओलम्पिक समाज सेना गठन/टोक्यो ओलम्पिक के भारतीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर हूई बैठक

खेल जगत संवादाता फतेहपुर /जिला ओलम्पिक संघ फतेहपुर द्वारा आयोजित समन्यवय बैठक में जिला युवा कल्याण विभाग के जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज यादव, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला समन्वयक संदीप मिश्रा, जिला खेल विभाग के अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल प्रशिक्षक महेश सिंह चौहान जी, वरिष्ट खिलाड़ी अभिषेक सिंह, आयुष द्विवेदी के साथ वर्चुअल बैठक हूई जिसका संचालन जिला ओलम्पिक संघ एथलीट काउंसिल के संयोजक वरिष्ट खिलाड़ी लखन सिंह ने किया। बैठक में कोविड काल में प्रभावित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ट खिलाड़ियों कि मदद करने तथा भारतीय ओलम्पिक संघ तथा उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के दिशा निर्देश पर 23 जून को अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को जिला ओलम्पिक संघ द्वारा आनलाईन ओलम्पिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत करने, टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हैज़टैग के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रोत्साहित करने व उनके द्वारा ओलम्पिक खेलों में किए गए प्रदर्शन से सीखने तथा उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पाण्डेय के आह्वाहन पर ओलम्पिक सामाजिक सेना के जिला इकाई के गठन पर विचार विमर्श हुआ जिसमें सभी ने अपने सुझाव रखे और कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।