डा.आरपी सिंह को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए सिफारिश

डा.आरपी सिंह को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए सिफारिश

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेजे आठ लोगों के नाम

लखनऊ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन के लिए काम कर रहे यूपी के डा.आरपी सिंह का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए भेजा गया है। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेजे नामांकन में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे डा.आरपी सिंह सहित आठ लोगों के नाम भेजे है।  इसमें ध्यानचंद अवार्ड के लिए डा.आरपी सिंह के साथ एमसी संग्गाई इबेमाल का नाम भी भेजा गया है।

 

 

दूसरी ओर ओलंपिक हॉकी टीम की सदस्य व लखनऊ हॉस्टल की पूर्व खिलाड़ी वंदना कटारिया का अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकन किया गया हैं। 

 

 

हॉकी इंडिया ने तीसरा ओलंपिक खेलने जा रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश, महिला हॉकी टीम की पूर्व सदस्य दीपिका का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकन किया है। अर्जुन अवार्ड के लिए वंदना कटारिया सहित हरमनप्रीत सिंह और नवजोत कौर का नाम भी भेजा गया है। हॉकी इंडिया ने कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा है। 

 

 

पुरस्कार के लिए नामांकन पर वर्तमान में यूपी के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान किसी भी आदमी को और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। नामांकन के लिए मेरा नाम भेजे जाने की मुझे खुशी है। उन्होंने इसके साथ ही यूपी खेल विभाग के हास्टल में रही वंदना कटारिया के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन पर भी खुशी जताई।

 

उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी  डा.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के भी कप्तान रहे हैं।  डा.आरपी सिंह दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989)  के भी पदक विजेता रहे है। उन्होंने विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी खेल चुके है। सिंह खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डा.आरपी सिंह यूपी हॉकी के भी महासचिव है।

 

 

डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व  सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है। उनकी देख-रेख में उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय से लेकर कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ है। इसमें 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज का भी आयोजन हुआ है। 

स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित