38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

लखनऊ, 12 फरवरी 2025। उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में सचिन यादव ने 84.39 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, जैवलिन थ्रो में ही रोहित यादव ने रजत, महिला शॉटपुट में विधि ने रजत, बीच कबड्डी में यूपी की महिला टीम ने रजत और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला कुश्ती में भी यूपी को रजत पदक हासिल हुआ।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि अब तक यूपी के खिलाड़ी कुल 49 पदक जीत चुके हैं, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।

देहरादून में हुई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में 84.39 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के राजेंद्र सिंह (82.23 मीटर) के नाम था। उत्तर प्रदेश के रोहित यादव ने 80.47 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखंड के विकास शर्मा (79.33 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

महिला शॉटपुट में यूपी की विधि को रजत

महिला शॉटपुट स्पर्धा में यूपी की विधि ने 15.46 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पंजाब की जैस्मीन कौर (15.97 मीटर) ने स्वर्ण और दिल्ली की सृष्टि विग (15.46 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।

बीच कबड्डी और महिला कुश्ती में भी यूपी को सफलता

बीच कबड्डी में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में हरियाणा से 34-33 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष टीम को कांस्य पदक मिला, जहां सेमीफाइनल में उन्हें राजस्थान ने 44-42 से हराया। महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में यूपी की चंचल ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में मध्य प्रदेश की शिवानी ने 8-1 से हराया।

उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में इंट्री से किया पदक पक्का

उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पंजाब को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में इंटरनेशनल स्टार शारदानंद ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे, जबकि केतन कुशवाहा, अमीर अली और अजीत यादव ने एक-एक गोल किया। अब फाइनल में यूपी का मुकाबला 13 फरवरी को कर्नाटक से होगा।

राज्य: 
स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर चल रहे खेलों में शिक्षकों ने बहाया पसीना