राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में भी खेल दिवस की धूम
Submitted by Sharad Gupta on 29 August 2019 - 11:16pm

बरेली : आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद 'दद्दा' जी का जन्मदिन(राष्ट्रीय खेल दिवस) राजकीय इण्टर कॉलेज,बरेली में बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया।जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षक और छात्रों ने मिलकर हॉकी व वॉलीबॉल के मैच खेलकर दद्दा को श्रद्धांजलि दी वहीं छात्रों ने खो-खो तथा रस्साकशी में ज़ोर आज़माइश कर अपने चहेते ध्यानचंद जी को याद किया।विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बैडमिंटन खेलकर दद्दा को याद किया।इस अवसर पर ज़िला विद्यालय निरीक्षक,बरेली डॉ0अचल कुमार मिश्र जी भी उपस्थित हुए और खुद को वॉलीबॉल खेलने से नही रोक सके।
खेल प्रकार:
राज्य:
स्थान: