उ.प्र.क्वान क्रीडो संघ का गठन

आईएएस गौरांग राठी अध्यक्ष एवं अमित सिंह सचिव निर्वाचित

आगरा : देश में तेजी के साथ बढ़ती मार्शल आर्ट अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी जड़ें मजबूत करने में जुट गई है।

बाबा भोलेनाथ की पावन भूमि काशी में उत्तर प्रदेश क्वानक्रीडो संघ की कार्यकारिणी घोषित की गई। उत्तर प्रदेश क्वान कीडो संघ का अध्यक्ष गौरांग राठी(नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी), गाजीपुर के अमित कुमार सिंह को सचिव व विजय कमल साहनी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

   वाराणसी के एक निजी होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश क्वान क्रीडो संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय क्वान क्री डो फेडरेशन के ऑबजर्वर राजेश कुमार सैनी के समक्ष सर्वसम्मति के साथ उत्तर प्रदेश क्वान क्रीडो संघ का गठन किया गया।

 

जिसमें वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी को अध्यक्ष, गाजीपुर के अमित कुमार सिंह सचिव, विजय कमल साहनी कोषाध्यक्ष, डॉ. नितिन कुमार शर्मा( वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जियाउल असमत व दिलीप सिंह (उपाध्यक्ष), सत्यवर्धन सिंह व भुवनेश शर्मा संयुक्त सचिव, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार रावत(मुख्य प्रवक्ता), ओम प्रकाश गुप्ता (तकनीकी निदेशक), रेखा मौर्या (वोमन सैल), एक्यूब जावेद खान(आईटी सेल), आशुतोष सिंह (अध्यक्ष,एथलीट कमीशन) को सर्वसम्मति के साथ निर्वाचित किया गया।

इनके साथ ही डॉ.आशीष मिश्रा, इसरार अली,संदीप रावत, अनुज कुमार पांडेय,मयंक भारती और राहुल यादव को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है।

निर्वाचित प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश क्वान क्रीडो संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरांग राठी, सचिव अमित कुमार सिंह एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इसी दरम्यान कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्वान क्रीडो को पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव भी रखे,जिनको अध्यक्ष गौरांग राठी ने गंभीरता से लेते हुए उन पर चर्चा कर अमल करने का भी आश्वासन दिया।।

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण