भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय असहाय खेलपथ प्रतिनिधि

खेलों में उत्तर प्रदेश को नहीं मिल रहा संचालक डॉ. आर.पी. सिंह का लाभ

लखनऊ। खेलों से जुड़े लोग प्रायः खेल मंत्री, संचालक खेल तथा विभिन्न संगठनों में खिलाड़ियों को पदाधिकारी के रूप में देखने की मंशा पालते हैं लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर नजर डालें तो खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी, संचालक खेल डॉ. आर.पी. सिंह तथा भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय के होते हुए भी प्रदेश के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों के चेहरे मायूस हैं। संचालक खेल डॉ. आर.पी. सिंह उत्तर प्रदेश में खेलों की अलख जगाने की बजाय स्वयं के सम्मान के लिए बड़े स्तर पर गोटियां बिछाते देखे जा सकते हैं। खेल हल्के में इस बात की चर्चा है कि भ्रष्टाचार की दलदल में संलिप्त रहने वाला शख्स उत्तर प्रदेश का संचालक खेल किसकी शह पर बना।
संचालक खेल डॉ.  आर.पी. सिंह को पुश्तैनी खेल हाकी का बड़ा पुरोधा माना जाता है। इस बार हाकी इंडिया ने डॉ. आर.पी. सिंह का नाम मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए अनुशंसित किया था। वर्तमान में यूपी सरकार के खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह भारतीय हाकी टीम के कप्तान भी रहे हैं। डॉ. आरपी सिंह दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986,  बीजिंग एशियन गेम्स-1990,) एशिया कप-1989)   की पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। हाकी के जानकारों की मानें तो डॉ. आर.पी. सिंह औसत दर्जे के खिलाड़ी रहे, हां तिकड़मबाजी में इनका कोई तोड़ नहीं था। यह दो बार विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) हाकी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। डॉ. आरपी सिंह सुल्तान अजलान शाह हाकी टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के सदस्य भी रहे।
एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का संचालक खेल बनने के बाद उम्मीद थी कि डॉ. आर.पी. सिंह का लाभ खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों को मिलेगा लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। 25 मार्च, 2020 से संविदा खेल प्रशिक्षक घर बैठे हैं और उनकी सेवा-बहाली अभी तक नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में उप-निदेशक खेल, जिला खेल अधिकारी और शासकीय शारीरिक शिक्षक बेशक रजाई के भीतर घी पी रहे हों, संविदा खेल प्रशिक्षक और निजी संस्थानो

स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित