एक और खेल का जन्म

 

क्रोनम खेल का एक दिवसीय टेक्निकल कार्यशाला सम्पन्न।

 

क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं  क्रोनम एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय टेक्निकल कार्यशाला आज उना, हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुआ। 

खेल के एक दिवसीय टेक्निकल कार्यशाला में भारत के 16 राज्यों के 48 प्रशिक्षकों एवं टेक्निकल प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।

 

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वेभ इंफ्राटेक के सी.ई.ओ. श्री जगजीत सिंह एवं क्रोनम एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्षा नमता रानी ने संयुक्त रूप से किया।

 

के.एफ.आई. के फाउंडर संजीव कुमार एवं प्रेरणा गोयल ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन ने कहा कि क्रोनम खेल बहुत ही रोमांचक खेल है जो कि मुख्यतः बास्केटबॉल, हैंडबॉल, रग्बी एवं फुटबॉल का संयुक्त रूप है। इस खेल में खिलाड़ियों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। 

क्रोनम खेल के टेक्निकल कार्यशाला के दौरान क्रोनम फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलाश कुमार, राहुल वाणी एवं अरविंद पांडेय ने सभी को खेल से संबंधित बॉल, गोल पोस्ट, खेल कोर्ट, खेल के रूल एवं रेगुलेशन की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के बाद सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर उनके संबंधित राज्यों में इस खेल के प्रचार प्रसार एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया गया। 

क्रोनम- क्रोनम खेल मुख्यतः यूनाइटेड किंगडम एवं यू.एस.ए. में  खेले जाने वाला खेल है जो एक गोलाकार फील्ड में खेला जाता है। इस खेल में कुल चार गोल पोस्ट होते है और एक टीम में 10 खिलाड़ी होते है। यह खेल मुख्यतः बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल एवं रग्बी के स्किल प्रयोग में लाये जाते है इसलिए देखने मे यह खेल इन चारों खेलों का संयुक्त रूप प्रतीत होता है।

अंत मे कार्यशाला का समापन क्रोनम एसोशिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के सचिव मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

आज के इस कार्यशाला मुख्य रूप से भारत मे क्रोनम खेल के फाउंडर संजीव कुमार, के.एफ.आई. के महासचिव गौतम सिंह, सरोज सारथी, हरि सिंह, कैलाश कुमार, सौरभ तिवारी, प्रेरणा, राहुलदीप सिंह, तुलसी प्रधान, अरविंद, अमरीक सिंह, मनोज, राहुल वाणी, भूपिंदर सिंह, सुरेंदर रेड्डी, राम प्रवेश तिवारी, प्रियंका आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे वहीं आंध्रप्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, असम, राजस्थान आदि राज्यों के प्रशिक्षु प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

इसकी जानकारी बिहार क्रोनम एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने दी।

स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

पर्यावरण जन जन की जिम्मेदारी, प्रीति सिंह
योगासन को ओलंपिक 2036 में मुख्य खेल धारा में जोड़ा जाए
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला कॉलेज में पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन
एम पी पब्लिक स्कूल की समीक्षा मिश्रा का 400 मीटर में प्रथम स्थान
दक्षिण कोरियाई प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर ली वोंग द्वारा तीन दिवसीय तायक्वोंडो रेफरी कार्यशाला का वाराणसी में समापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी शूटिंग रेंज के शूटर रिंकू का साई में चयन
क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण