सिंह फिजिकल कोचिंग अकादमी का उद्घाटन
Submitted by Sharad Gupta on 27 January 2021 - 10:12pm

बरेली: सिंह फिजिकल कोचिंग अकादमी, ग्राम-अंगूरी,रामगंगा रेलवे स्टेशन के पास, बरेली में 26 जनवरी 2021 (72वं गणतंत्र दिवस) पर नवीन नेटवाल मैदान स्व० लल्लू सिंह जी की याद मे उनकी धर्मपत्नी सरोज सिंह द्वारा रिविन काटकर उद्घाटन किया गया।
और नेटवाल के पुरुष व महिला टीम के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। जिसमे पुरुष वर्ग ने महिला वर्ग को 10-06 से शिकस्त दी।
इस मौके पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव ठाकुर अजय पाल सिंह, अध्यक्ष जगदीश सिंह पाटनी, सिंह फिजिकल कोचिंग अकादमी के संचालक ठाकुर विजय पाल सिंह, महिला कोच निशा सिंह, रतन गुप्ता, गिरीश यादव, अमित कुमार कौशिक, राजेश कुमार व सुमित आदि मौजूद रहे।
राज्य:
स्थान: