विवादों में उत्तर प्रदेश वोवीनाम एसोसिएशन, नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। डा.विष्णु सहाय को उत्तर प्रदेश वोवीनाम एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष व कार्यकारी सचिव प्रमोद तिवारी को महासचिव चुन लिया गया. इस बैठक में गत वर्ष के क्रियाकलाप की समीक्षा और आगामी योजनाओं की जानकारी देने के बाद अध्यक्ष विष्णु सहाय ने उत्तर प्रदेश वोवीनाम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की घोषणा की।
हालांकि इस बैठक में कार्यकारिणी चुन ली गई लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इसकी सूचना वर्तमान महासचिव प्रवीण गर्ग को नहीं दी गई। प्रणीव गर्ग से जब इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इस बैठक के बारे में मुझे जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि इस चयन में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि कार्यकारिणी का चुनाव आनलाइन किया गया जिसमें आवश्यक कोरम भी नहीं किया जा सका।
इस बैठक में डा.विष्णु सहाय अध्यक्ष, प्रत्यूष रत्न वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल, पीयूष मैती, सचिन यादव, पुनीत मनीषी, सागर सोनी उपाध्यक्ष, प्रमोद तिवारी महासचिव, आलोक मिश्रा, अरविंद भाटी, विनय विश्वकर्मा व राजपाल यादव उपसचिव और समीर रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मसले पर महासचिव चुने गए प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक में कार्यकारिणी चुनी गई।
