आजादी के अमृत महोत्सव में दिया फिट रहने का संदेश, फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज

बरेली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान रैली का आयोजन किया गया।
समाज सेविका कीर्ति कश्यप और जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गांधी उद्यान से रैली को रवाना किया। रैली का समापन बरेली स्टेडियम में किया गया।
रैली में शामिल राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे।
इस दौरान समाज सेविका कीर्ति कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा आधा घंटे प्रत्येक दिन व्यायाम करने से स्वस्थ रहा जा सकता है। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की सराहना की, साथ ही कहा कि इस तरह को आयोजन होते रहें, तो लोगों के बीच संदेश जाएगा कि वे भी स्वस्थ रहें। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की सराहना की और धन्यवाद दिया। कहा कि इस तरह के आयोजन होने पर वह हमेशा सहयोग करती रहेंगी। इसके बाद उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम के लिए रवाना किया।
रैली में चल रहे स्वयं सेवक ’ फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’ जैसे नारे लगाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दे रहे थे।
स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेन्द्र कुमार यादव खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार गुप्ता रैली में पहुंचे सभी स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत मंे जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा उनके विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रैली में शामिल सभी स्वयं सेवकों, अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एपीए राजेश्वरी मीणा, प्रवीन कुमार, सुखचैन, माधवेन्द्र सिंह, समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।
