बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता का आगाज

बरेली : उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय , उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता जो बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुद्देशीय  हॉल में खेली जा रही है l

आज इस प्रतियोगिता का सफल पूर्वक उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अरुण कुमार, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार द्वारा किया गया।

प्रदेश भर के जूडो खिलाड़ी महिला-पुरुष सीनियर वर्ग में खेल रहे हैं जिसमें बरेली मंडल, सहारनपुर मंडल, गोरखपुर मंडल, मेरठ मंडल अन्य सभी मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रथम ब्वायज मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिसम्बर में

 लखनऊ  केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चंदौली बॉक्सिंग संघ के जिला सचिव कुमार नंद जी ने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रोफेसर अनिल मिश्रा से मुलाकात की एवं चंदौली जनपद में मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने हेतु अनुमति पत्र दिया।

चंदौली बॉक्सिंग संघ के सचिव कुमार नंद जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चंदौली, वाराणसी,जौनपुर,गाजीपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

खेल जगत स्थापना दिवस, युवा दिवस व उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल जगत न्यूज़पेपर की प्रमुख गतिविधियां

खेल जगत स्थापना दिवस, युवा दिवस व उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल जगत न्यूज़पेपर की प्रमुख गतिविधियां ll

खेल जगत स्थापना दिवस, युवा दिवस व उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर कुछ खास

                                   (  हमारा प्रदेश 
                                                      उत्तर प्रदेश )
                             जानो उत्तर प्रदेश परीक्षा 

  बरेली/खेल जगत स्थापना दिवस, युवा दिवस व उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल जगत न्यूज़पेपर की प्रमुख गतिविधियों में आप और हम सहयोगी बने।

प्रशांत करेगा जनपद का नाम रोशन बिजनौर

 बिजनौर :  नेहरू स्टेडियम बिजनौर में खो कोच कोच  मुकुल कुमार के प्रशिक्षण मे  परीक्षण ले रहे प्रशांत कुमार का चयन 13 साउथ एशियन गेम के प्रशिक्षण कैंप मे जो जवाहर स्टेडियम नई दिल्ली मे 12  से 30  नवंबर तक किया जायेगा l

प्रशांत कुमार  पुत्र  स्वर्गीय राधेश्याम  ग्राम तिमरपुर  के निवासी है l प्रशांत कुमार कैंप में  चयनित  पुरुष वर्ग में  उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी है l

नेहरू स्टेडियम में प्रशांत कुमार का सम्मान समारोह  आयोजित कर उनके उज्जवल भविष्य की  कामना की l

Pages