उत्तर प्रदेश
फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मिली मान्यता
Submitted by Ratan Gupta on 13 December 2023 - 8:18pmमहासचिव उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन आनंदेश्वर से मिले फाउंडेशन संरक्षक रविकांत मिश्रा
झाँसी बरुआसागर/फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन लगातार 4 वर्षो से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओ को बढ़ाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देता आ रहा हैं जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय नें फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन को मान्यता प्रदान की ।
उत्तर प्रदेश पुलिस में खो-खो खेल शामिल,खो खो खिलाड़ियों के लिए खुले रास्ते
Submitted by Ratan Gupta on 13 December 2023 - 12:21pmअन्य खेलों की तरह खो-खो खेल के खिलाड़ी भी पा सकेंगे खेल कोटे नौकरी
लखनऊ/उत्तर प्रदेश खो खो के कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण अवार्ड रविकांत मिश्रा के अभिनव प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश खो-खो खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुले।
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस की उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्तर प्रदेश के इतिहास में अनोखी पहल खो खो उत्तर प्रदेश टीम द्वारा की गई पहल से खो खो खिलाड़ियों जगी आशा की किरण।
आज उत्तर प्रदेश के खो खो खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरियों में खो-खो खेल को शामिल किया गया।
वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ
Submitted by Ratan Gupta on 4 December 2023 - 4:50pmबरेली/युवा महोत्सव ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0 मनीषा राव के उद्बोधन व क्रीड़ा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो0 सन्ध्या रानी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली ने ओपन जिम का उद्घाटन फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रो0 अनुपमा मेहरोत्रा, प्राचार्य, साहूराम रामस्वरुप महिला महाविद्यालय, बरेली ने छात्राओं का उत्साहवर्धन तथा छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।