राष्ट्रीय ई काता प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड द्वितीय स्थान पर

देहरादून/ऋषिकेश के कराटे खिलाड़ियों ने ई काता नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर 15 पदक पर कब्जा किया खेल जगत फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ई काता चैम्पियनशिप 29 मई 2021 से लेकर 31 मई 2021 तक आयोजन किया गया। ऋषिकेश की कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (-8 आयु वर्ग ) आव्या रतूड़ी ने स्वर्ण पदक,भाव्या चौहान रजत पदक, आव्या तिवाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है (8-9 आयु वर्ग मे) दिव्यांशी कुडियाल रजत पदक व आराध्या गुप्ता ने कास्य पदक हासिल किया (10-11 आयु वर्ग में ) सोनाक्षी पात्रों रजत पदक व अदिति सेमवाल व भाग्यश्री ने कास्य पदक हासिल किया।(12-13 आयु वर्ग में) दिव्यांशी नकोटी ने कास्य पदक हासिल किया। (16-17 आयु वर्ग मे) शीतल रावल व प्रीति भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया ।
वही बालक वर्ग मे (10-11 आयु वर्ग में) देवाश भट्ट व दिव्यांश भट्ट ने कास्य पदक हासिल किया (12-13 आयु वर्ग मे) भुवनेश अग्रवाल ने कास्य पदक हासिल किया व जयवर्धन रमोला ने (14-15 आयु वर्ग मे) कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया ।
खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने पर विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, SIKAI प्रेसिडेंट इंडिया शिहान नरेंद्र चौहान, SIKAI प्रेसिडेंट उत्तराखंड शिहान हिमांशु कुलेठा, SIKAI महासचिव उत्तराखंड सेंसाई मिंटू सैनी,सेंसाई विनोद लखेड़ा, सेंसाई ऋषिपाल भारती, देवभूमि मार्शल आर्ट अकेडमी ऋषिकेश के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर , महासचिव अलक्षेन्द्र सिंह ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ,महिला मोर्चा महामंत्री सीमा रानी, समाजसेवी विपिन डोगरा ,AICC सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस जयेंद्र रमोला,समाज सेवी सरोजनी थपलियाल ,समाजसेवी प्रिया अरोडा,समाजसेवी प्रदीप कोहली, सरमिष्ठा पटेल,वायुसेना अधिकारी डी.पी. रतूड़ी , मानव जोहर , पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा ,समाजसेवी हरिचरण सिंह वं गणमान्य लोगो ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।