नीरज ने अपना नाम भारतीय खेल के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा: डा.आनन्देश्वर पाण्डेय 

नीरज ने अपना नाम भारतीय खेल के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा: डा.आनन्देश्वर पाण्डेय 

लखनऊ। टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि डा. आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ) ने नीरज चोपड़ा औैर बजरंग पूनिया को बधाई दी।

डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने  कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही ओलंपिक में स्वर्णिम भाला फेंककर कर भारतीय खेल के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिख दिया है। उनका यह पदक नये खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम आभा से पूरा देश उत्साहित है। उन्होंने धैर्य के साथ खेलते हुए ये अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इसके साथ ही बजरंग पूनिया को भी कुश्ती में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल में हार के बाद कमाल का जोश दिखाते हुए यह सफलता हासिल की।  

बताते चले कि टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा नेे फाइनल में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक और कुल सातवां पदक है। ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय भी है। इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुष फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से मात दी। 

                                        

खेल प्रकार: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर चल रहे खेलों में शिक्षकों ने बहाया पसीना