वोवीनाम खेल को मान्यता दिए जाने को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री से मिले प्रवीण गर्ग

लखनऊ/ भारत सरकार के खेल कूद, युवा कल्याण तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग के  मंत्री अनुराग ठाकुर के लखनऊ आगमन पर वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सी ई ओ प्रवीण गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट कर खेलों के विकास पर और वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया को मान्यता प्रदान किए जाने के संबंध में खेल मंत्रालय से चल रहे पत्राचार के संबंध में भी चर्चा हुई। विगत माह दिल्ली में भी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके आवास पर भेंट कर इस संबंध में पत्र प्रदान किया गया था।
खेल मंत्रालय द्वारा चार स्वदेशी खेलों को आगामी खेलो इंडिया में सम्मिलित किए जाने हेतु भी खेल मंत्री का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

सम्मिलित खेलों में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त केरला की प्राचीनतम मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू भी शामिल है। हाल ही में ऑनलाइन राष्ट्रीय कलारीपयट्टू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में रितिक सिंह ने एक स्वर्ण, अंकित चौधरी व रितिक सिंह ने रजत और निशा भार्गव, अमित कुमार ने कांस्य पदक पदक प्राप्त किए हैं। प्रदर्शन के आधार पर आशा है कि आगामी खेलो इंडिया में पदक प्राप्त कर खिलाड़ी उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर ने शुभकामनाएं प्रदान की। 

प्रवीण गर्ग ने बताया कि वोवीनाम  वियतनामी मार्शल आर्ट है और आगामी 2022 में भारत और वियतनाम देश के राजनैतिक संबंधों के 50 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं जिस पर दोनों देशों की सरकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के संदर्भ में वोवीनाम एसोसिएशन द्वारा भी केंद्रीय खेल मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय को इस अवसर पर "कंट्री कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम" आयोजन करने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है। जिसके अंतर्गत लखनऊ में भी 1,000 से अधिक खिलाड़ी एक साथ वियतनामी  मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगे जिसमें कई केंद्रीय मंत्री सहित वियतनाम राजदूत के सम्मिलित होने की योजना है।

स्थान: 

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर चल रहे खेलों में शिक्षकों ने बहाया पसीना