साहसिक प्रदर्शन के साथ मार्शल आर्ट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 25 July 2022 - 9:52pm

खेल जगत लखनऊ, । ठाकुरगंज स्थित मार्शल आर्ट अकादमी के एक साल पूरे होने पर आयोजित वार्षिकोत्सव में मार्शल आर्ट के साहसिक प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव ग्रैंड मास्टर डॉक्टर सैयद रफत जुबैर रिजवी ने वर्ष भर के प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
उन्होंने वियतनामी मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखते हुए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद तिवारी की लगन व प्रशिक्षुओ की मेहनत की सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रत्यूष रत्न पाण्डेय सहित शील अग्रवाल, रमाकांत शुक्ल, बोध प्रकाश पाण्डेय मौजूद थे।
राज्य:
स्थान: