प्रदीप व खुशबू बने कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन प्रतियोगिता के निर्णायक
Submitted by Ratan Gupta on 11 July 2023 - 10:10pm

चन्दौली/ ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में 11 से 17 जुलाई तक होने वाले कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के प्रदीप यादव और खुशबू यादव ऑफिशियल निर्णायक भूमिका में चयन हुआ है।
स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं चंदौली खेलजगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इसके पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक भूमिका निभाने वाले प्रदीप यादव का यह पहला अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता हैं।
भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव व अन्य सभी पदाधिकारियों ने प्रदीप व खुशबू के अनुशासित ब्यवहार के चलते यह जिम्मेदारी देते हुए शुभकामनाएं दी।
राज्य:
स्थान: