मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा हाथरस में संपन्न,क्रीड़ा भारती के डॉ सत्यदेव पचौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया

हाथरस/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा खेल विभाग युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से प्रदेश के सभी जनपदों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आज जनपद हाथरस के शेख सरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में कबड्डी,वालीबाल,शतरंज,100 200,400 मीटर दौड़, खो खो आदि प्रतियोगिताओं में लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डा सत्यदेव पचौरी ने विधिवत खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर किया।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में जनपद हाथरस के मुरसान,हाथरस,सासनी, मिटई, के साथ अन्य जनपद के विद्यालयों ने भी प्रतिभागी किया।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के संयोजक रतन गुप्ता व अनुष्का मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिसंबर माह में बरेली में आयोजित होगी इसमें आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह,योगेश शर्मा,शेख सरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ गणेश,निशा शर्मा कमलेश शर्मा,दिनेश कुमार गोल्डी,मोहमद आशीष,विजय शर्मा,संजीव शर्मा,दीपक गुप्ता,प्रेमलता सिंह आदि मौजूद रहे।



