गुरु द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकादमी में खो खो प्रतियोगिता संपन्न

आजमगढ़/ मेजर ध्यानचन्द खो-खो खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य खो-खो स्पोर्ट्स एकेडमी,ब्लाक मिर्जापुर, आजमगढ़ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी,लालगंज आजमगढ़ सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के प्रतिनिधि के रुप में कुशाल सिंह गौतम व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर बलवंत यादव, खो-खो संघ आजमगढ़ अध्यक्ष रणजीत सिंह, खेल जगत फेडरेशन आजमगढ़ अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतेश अस्थाना माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
खेल जगत फाउंडेशन आजमगढ़ के महासचिव/कार्यक्रम संयोजक विकास सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस से खेल जगत स्थापना दिवस (29 अगस्त से 27 दिसंबर) तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश,उत्तर प्रदेश खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित किया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य जनपद व प्रदेश में उभर रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना व उनका सम्मान करना है।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में विभिन्न खेल जैसे दौड़(100,200,400मीटर), कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल, खो- खो, कराटे, शतरंज, डांस स्पोर्ट्स,भाषण (जीवनी मेजर ध्यानचंद जी), हैंडबॉल, रस्साकसी,योग आदि खेल अंडर-19वर्ग महिला/पुरुष के बीच आयोजित किए जा रहें हैं।
ऑब्जर्वर/रेफरी के रूप में उपस्थित कुलदीप कुमार, इन्द्राज कुमार, सचिन यादव द्वारा खो-खो खेल प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष राज श्रीवास्तव जी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया एवं आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा के सभी विजेता खिलाड़ियों को दिंनाक 26 अक्टूबर 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान-आजमगढ़ में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा I


