युवा दिवस पर दौड़ेगा आगरा
Submitted by Ratan Gupta on 11 January 2019 - 11:32am

आगरा/ क्रीड़ाभारती आगरा महानगर द्वारा युवा हृदय सम्राट एवं विश्व के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 12 जनवरी 2019 प्रातः 9 बजे से *युवा चेतना दौङ* का आयोजन शहीद स्मारक संजय पैलेस से आगरा कालेज क्रीडांगन तक आयोजित किया जा है। यह आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रीड़ा भारती आगरा महानगर द्वारा किया जा रहा है जिसमें आगरा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हजार युवा इस दौड़ में अपनी प्रतिभा का परचम दिखाएंगे यह जानकारी आयोजित क्रीड़ा भारती की बैठक में विभाग संयोजक मोहित वर्मा नेे दी ।
राज्य:
स्थान: