बरेली
ब्रह्मा कुमारीज के कल्प तरुह कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने पहुंचे वन मंत्री
Submitted by Ratan Gupta on 10 July 2022 - 12:17pmबरेली/ कल्पतरु ब्रह्मा कुमारीज चौपला स्थित सेवा केंद्र द्वारा धरती को पुनः उनके मूल स्थिति में स्थापित करने एवं हम सब में आध्यात्मिक मूल शांति,प्रेम, सहनशीलता, नम्रता,करुणा की पुनः स्थापना करने का एक अद्भुत जन अभियान है
जो कि 75 दिनों के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
पौधरोपण के इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अरुण कुमार वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पर्वती दीदी के द्वारा पौधरोपण किया गया।
खेल जगत ने बरेली स्टेडियम में किया पौधारोपण ,पौधे जीवन का आधार , प्रीति सिंह
Submitted by Ratan Gupta on 5 July 2022 - 10:37pmबरेली/बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 75000 वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों द्वारा वृक्षारोपण हुआ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति सिंह ने कहा पर्यावरण नहीं तो हम नहीं जितना खेल जरूरी है शरीर के लिए उतना ही पर्यावरण जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वर्ष पर 75 हजार पौधे 75 हजार खिलाड़ियों द्वारा 75 जनपद व 75 दिनो में रोपण करने का लक्ष्य खेल जगत ने लिया
Submitted by Ratan Gupta on 8 May 2022 - 6:11pmखिलाड़ी का हाथ
पर्यावरण के साथ
बरेली/विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर खेल-जगत फाउंडेशन द्वारा आजादी के 75 अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जनपद 75000 खिलाड़ी 75000 पौधों 75 दिनों में रोपण करने का संकल्प लिया गया है ।
इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए वन पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना से मिली हरी झंडी उन्होंने 75000 पौधे उपलब्ध कराने व हरसंभव विभागीय सहयोग देने का आश्वासन खेल जगत के संपादक रतन गुप्ता को दिया।