बरेली
फाग महोत्सव व 150 ग्रामीण महिलाओं को सम्मान
Submitted by Sharad Gupta on 21 March 2021 - 9:40pmफाग महोत्सव व 150 ग्रामीण महिलाओं को सम्मान
बरेली / खेल जगत फाउंडेशन व एक प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बरेली के हरी मंदिर प्रांगण में फाग महोत्सव के साथ-साथ लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने वाली ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया व फूलों से होली भी खेली गई।
फाग महोत्सव सम्मान समारोह में विथरी ब्लॉक, क्यारा ब्लॉक, नवाबगंज, भदपुरा, भोजीपुरा, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, बहेड़ी आदि ब्लाकों से डेढ़ सौ ग्राम की महिलाओं को खेल जगत व एक प्रयास संस्था ने सम्मानित किया।
रायफल क्लब के खिलाड़ियों का डीएम ने बढ़ाया हौसला
Submitted by Sharad Gupta on 18 March 2021 - 7:37amरायफल क्लब के नन्हें व होनहार खिलाड़ियों का डीएम ने बढ़ाया हौसला
बरेली । राइफल क्लब में बुधवार को मेधावी शूटर्स को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि बरेली राइफल क्लब की ऐतिहासिक गरिमा को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राइफल क्लब संभवतः प्रदेश का सबसे पुराना क्लब है। इसका स्वर्णिम इतिहास रहा है। उसी वैभव को आधुनिक रंग रूप के साथ प्रस्तुत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।