राजहंस कराटे एकेडमी ने जीते पदक
Submitted by Ratan Gupta on 17 January 2020 - 9:21pm

उधम सिंह नगर /उत्तराखंड स्टेट मार्शल आर्ट गेम्स में राजहँस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक
रानीखेत में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट खेलो में एकेडमी के जोगेन्दर सैनी ने 55 किग्रा भार वर्ग में रजत व नाजिम हुसैन ने 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर एकेडमी के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है संस्था सचिव मनोज राजहँस ने बताया कि टीम का संचालन कोच विनय गुप्ता ने किया व विजयी खिलाड़ी को उत्तराखंड राज्य मार्शल आर्ट खेल कमेटी के सचिव सतीश जोशी ने मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया खिलड़ियों की उपलब्धि पर एकेडमी अध्यक्ष प्रमोद राजहँस, कोच प्रवीण मौर्य, अविरल सक्सेना, उमेश प्रजापति, चंदन सिंह ,जोनी राजहँस आदि ने हर्ष व्यक्त किया।।
खेल प्रकार:
राज्य:
स्थान: