मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बुलंदशहर में संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 22 September 2023 - 5:37pmबुलंदशहर/खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा खेल विभाग उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम जो पिछले 19 दिनों से क्रमशः जिला बार चल रही है आज जनपद बुलंदशहर में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का टांडा स्टेडियम में आयोजन किया गया।
मेजर ध्यान चंद खेल स्पर्धा में खो खो,कबड्डी, वालीबाल,100,200, 400 मीटर दौड़,हैंडबॉल, डांस स्पोर्ट्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अंदर-19 आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा हापुड़ में संपन्न मुख्य अतिथि रवि अरोड़ा ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
Submitted by Ratan Gupta on 21 September 2023 - 3:58pmहापुड़/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आज पडाव जनपद हापुड़ में दर्शाना दा स्कूल में हुआ जिसमें योग,शतरंज, कराते स्पर्धा का आयोजन अंदर-19 आयोग वर्ग में आयोजित किया गया।
कराटे,शतरंज,योग के चयनित प्रतिभागी आगामी खेल जगत फाउंडेशन द्वारा दिसंबर माह में जनपद बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में जनपद हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा गौतम बुद्ध नगर में संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 20 September 2023 - 10:53pmगौतम बुध नगर/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आज गौतम बुद्ध नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी,एथलेटिक्स व वॉलीबॉल गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर व खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अंत में सभी का धन्यवाद आभार प्रदीप गौतम संवाददाता खेल जगत रामपुर द्वारा ज्ञापित किया गया।
मेजर ध्यान चंद खेल स्पर्धा गाजियाबाद में संपन्न,खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एम एस त्यागी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
Submitted by Ratan Gupta on 20 September 2023 - 12:16amमहामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में 450 खिलाड़ियों ने निशुल्क किया प्रतिभाग
गाजियाबाद/ खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा खेल विभाग उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलने वाली मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आज गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो खो,रस्साकाशी,ताइक्वांडो,कराटे,हॉकी,योग,शतरंज, आदि खेल स्पर्धा आयोजित की गई।