खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई डिजिटल पहल शुरू की; साथ ही फिट इंडिया क्विज़ के तीसरे संस्करण की भी घोषणा की
Submitted by Ratan Gupta on 29 August 2023 - 10:13pmनई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अन्य पहलों के साथ-साथ फिट इंडिया क्विज़ के तीसरे संस्करण का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 स्कूली बच्चों के साथ-साथ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय , भारतीय खेल प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों के कई विशिष्ट एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया।