विकासखंड क्यारा में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न
Submitted by Ratan Gupta on 11 October 2024 - 6:38pmबरेली/खेल जगत फाउंडेशन द्वारा द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा बरेली के ब्लॉक क्यारा में स्टेडियम सिमरा बोनीपुर विकासखंड क्यारा में संपन्न हुई।
ब्लाक स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में 100,200,400 मीटर दौड़,खो-खो,कबड्डी,वालीबाल,योग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
द्वितीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें क्यारा ब्लॉक के विभिन्न बालक बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।