जिला कराटे प्रतियोगिता, अरहम व अल्तमश ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक
Submitted by Ratan Gupta on 24 July 2022 - 9:09pmलखनऊ, 24 जुलाई 2022। अरहम खान और अल्तमश खान ने जूपिटर कप जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दोहरे स्वर्ण पदक जीते। चौक स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर मुकेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने पुरस्कार बांटे।
इस अवसर पर आयोजन सचिव अशोक पाल व कराटे एसोसिएशन आफ लखनऊ के अध्यक्ष जसपाल सिंह के अलावा रवि चौरसिया, संतोष जायसवाल व कृष्णा अवतार मौजूद थे।
प्रतियोगिता में हुई स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेता