खेल जगत फाउंडेशन ने निकाली पर्यावरण बिहारी जी की शोभा यात्रा
Submitted by Ratan Gupta on 21 August 2022 - 10:19pmबरेली खेल जगत। खेल जगत फाउंडेशन बरेली द्वारा चंद्र नगर धार्मिक समिति के तत्वाधान में निकलने वाली 133 वर्षों पुरानी भगवान श्री कृष्ण की दधोकानो शोभायात्रा में ठाकुर पर्यावरण बिहारी जी की शोभायात्रा बरेली के इतिहास में पहली बार निकाली गई ।
खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता ने बताया कि इस झांकी का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना था।