खेल समाचार
लखनऊ की तनु, अनुष्का, कुसुम व संतोष सिंह राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में दम दिखाने को तैयार
Submitted by Sharad Gupta on 26 November 2021 - 9:20pmलखनऊ की तनु, अनुष्का, कुसुम व संतोष सिंह राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में दम दिखाने को तैयार
लखनऊ, 26 नवंबर, 2021। कुरूक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए घोषित उत्तर प्रदेश की टीम में लखनऊ के चार खिलाड़ियों-बालिका सब जूनियर में तनु भारती, जूनियर में अनुष्का शर्मा व सीनियर वर्ग में कुसुम राठौड़ के साथ बालक जूनियर वर्ग में संतोष सिंह का चयन हुआ है।
जूनियर बालिका कबड्डी में विजेता रही बरुआसागर टीम
Submitted by Ratan Gupta on 26 November 2021 - 9:18amग्रामीण स्तर की प्रतिभाओ ने फहराया परचम
झाँसी /बरुआसागर ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ब्लॉक,जनपद शामिल हुए एवं प्रत्येक खेल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया वही इस आयोजन में वास्तविक रूप से बरुआसागर से प्रतिभा निकल कर आई है ।
बरसों बाद उत्तर प्रदेश खो खो टीम करेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग
Submitted by Ratan Gupta on 25 November 2021 - 7:44pmकानपुर के खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग में सर्वाधिक मेडल झटके
Submitted by Ratan Gupta on 25 November 2021 - 5:27pmकानपुर/ हैदराबाद (तेलांगना) मे आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर/जूनियर/मास्टर पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता मे कानपुर टीम ने 12 स्वर्ण, 5रजत,4कांस्य पदक जीत कर उत्तर प्रदेश टीम को बालक एवं बालिका वर्ग में विजय दिलाई ।
हर्ष चौरसिया इक्विप्ड वर्ग मे स्ट्रांगमैन और आशीष जोसेफ अन इक्विपड वर्ग मे स्ट्रांगमैन सब जूनियर बने। रिजल्ट इस प्रकार है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ।
द्वितीय मंडल स्तरीय इंटर-स्कूल योग प्रतियोगिता
Submitted by Sharad Gupta on 23 November 2021 - 8:42pmद्वितीय मंडल स्तरीय इंटर-स्कूल योग प्रतियोगिता,2021 का आयोजन योगा सोसायटी ऑफ आजमगढ़ द्वारा आर. एस. मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी में आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कैफी आजमी पायनियर स्कूल फूलपुर, द्वितीय स्थान सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल शहीदवारा एवं तृतीय स्थान वी.डी.एस.मार्शल आर्ट एवं योग ट्रेनिंग सेंटर रहा।
वेटलिफ्टर इच्छा बेटी की ऊंची उड़ान
Submitted by Ratan Gupta on 22 November 2021 - 9:02pmलखनऊ/अगर हमें समाज को सर्व संपन्न बनाना है तो बेटी को हमें शिक्षित करने के साथ-साथ क्रियाशील बनाना होगा। आज हमारा देश अगर विश्व में एक शक्ति के रूप में उभरा है तो इसका श्रेय भारत की बेटियों को जाता है क्योंकि भारत की बेटियां भारत के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं।
इस तेजी से बदलते युग में हमारे समाज में बेटियों के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। जिसके कारण हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़कर समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
बेटियों को शिक्षित करने में आज के पढ़े-लिखे अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
राज्य वूशु में वाराणसी को 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक
Submitted by Ratan Gupta on 21 November 2021 - 7:53pmवाराणसी 21 नवंबर || 17 से 20 नवंबर तक आगरा में आयोजित सब जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीत वाराणसी टीम पांचवें स्थान पर रही।
जिला वूशु संघ के सचिव गोपाल सेठ के अनुसार प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
*सीनियर वूमेन*
• मुस्कान बिजलानी- 60 केजी- रजत पदक
•अंजली कुमारी- 70 केजी- रजत पदक
*सीनियर मैन*
•आशुतोष भारद्वाज- 60 केजी- कांस्य पदक
•योगेश पाल- 80 केजी- कांस्य पदक
*सब जूनियर गर्ल्स*
खेल जगत हेल्पलाइन का शुभारंभ
Submitted by Ratan Gupta on 19 November 2021 - 11:30amफर्जी खेल संघों से सावधान अब नहीं होगा खिलाड़ियों का शोषण
बरेली / गुरु नानकदेव जी जयन्ती प्रकाशपर्व,कार्तिक पूर्णिमा गंगा दशहरा व देव दीपावली के पावन पर्व पर खेल जगत समाचारपत्र द्वारा खेल व खिलाड़ियों के कल्याणार्थ खेल हेल्पलाइन का शुभारंभ किया जा रहा है।
उक्त हेल्पलाइन के माध्यम से खेलों से सम्बन्धित सभी सूचनाओं का आदानप्रदान व खिलाड़ियों की समस्याओं के सन्माधान हेतु परामर्श व सहयोग प्रादान किया जाएगा ।
बरेली पहुंचे पूर्व ओलंपियन राजवर्धन सिंह ने सीधे युवाओं से किया संबाद
Submitted by Ratan Gupta on 18 November 2021 - 7:49pmयुवा मोर्चा के आयोजन को देख राजवर्धन हुए गदगद
बरेली/ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कराया गया युवा उत्थान कार्यक्रम आई एम ए के ऑडिटोरियम मैं संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन पद्मश्री विभूषित जयपुर के सांसद राज्यवर्धन राठौर एवं प्रदेश मंत्री भाजपा एवं युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश सह प्रभारी सुभाष यदुवंशी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजवर्धन ने अलग-अलग क्षेत्र के युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए व देश को और शक्तिशाली बनाने के लिए सुझाव लिए।