लखनऊ मंडल की बालिका बाक्सिंग टीम ने जीते दो स्वर्ण और तीन रजत पदक
Submitted by Sharad Gupta on 6 August 2019 - 8:25amलखनऊ। लखनऊ मंडल की बालिकाओं ने खेल निदेशालय व यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में झांसी में गत 25 से 28 जुलाई तक हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतते हुए अपनी चमक बिखेरी।
इस चैंपियनशिप में ग्रुप ए-9 के 46 किग्रा वर्ग में रागिनी उपाध्याय और एकता ने ग्रुप सी-4 के 36 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं ग्रुप बी-6 के 40 किग्रा वर्ग में शिवानी, ग्रुप डी-5 के 38 किग्रा वर्ग में अनामिका और ग्रुप डी-7 के 40 किग्रा भार वर्ग में भूमि को रजत पदक मिला।