खेल समाचार

राष्ट्रीय खेल में कायक क्रॉस और कैनो स्लालम प्रतियोगिता संपन्न

38 वे राष्ट्रीय खेल के कायक क्रॉस और कैनो स्लालम की प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज रफ़्तार और ताकत का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

यह प्रतिस्पर्धा पौड़ी के फूल चट्टी गोल्फ कोर्स रैपिड्स में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

महिला K-1 स्लालम में गायत्री ने जीता स्वर्ण पदक

38वें राष्ट्रीय खेल रोइंग में उत्तर प्रदेश के पुनीत व आदिल की जोड़ी ने जीता रजत पदक

लखनऊ, 5 फरवरी 2025। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश ने रोइंग में रजत पदक जीता। टिहरी में आयोजित रोइंग की स्पर्धा में पुरुष कॉक्सलेस पेयर में उत्तर प्रदेश के पुनीत कुमार व मो.आदिल की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की और 7:15.5 के समय के साथ चांदी अपने नाम की।

वहीं मामूली अंतर से आगे रहे मध्य प्रदेश के मनमोहन व भीम सिंह ने 7:11.4 के समय के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर उत्तराखंड के जसवीर सिंह व हरिंदर सिंह को 7:24.2 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। नवनीत सिंह ने 2011 में लॉन बॉल खेल की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

 

नवनीत सिंह लॉन बॉल में मेंस पेयर्स और मेंस फोर्स कैटेगरी में खेलते हैं।

 नवनीत सिंह की शानदार उपलब्धियां

38 वें राष्ट्रीय खेल के बीच वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले

टिहरी/38वें राष्ट्रीय खेल के बीच वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में अद्वितीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिलीऔर अब सबकी नजरें कल होने वाले फाइनल पर हैं।

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पुडुचेरी 1 ने ओडिशा को 42-29 से हराया, जबकि तमिलनाडु 1 ने तमिलनाडु 2 को 42-34 से मात दी। पुडुचेरी 2 ने केरल 1 को 42-26 से हराया, और तेलंगाना 1 ने आंध्र प्रदेश को 45-35 से हराया।

सेमीफाइनल में, पुडुचेरी 1 को तमिलनाडु 1 के हाथों 31-42 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पुडुचेरी 2 ने तेलंगाना 1 को 42-31 से हराया।

38 वें राष्ट्रीय खेल में मुक्केबाज़ी के क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले संपन्न

पिथौरागढ़/38 वें राष्ट्रीय खेल के मुक्केबाज़ी क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले आज श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज इंडोर स्टेडियम में खेले गए। प्रतियोगिता के छठे दिन पुरुषों और महिलाओं की विभिन्न भारवर्ग की श्रेणियों में रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले।  

पुरुष वर्ग के परिणाम:  
फ्लाई वेट (51 किग्रा) वर्ग में उत्तराखंड के दीपक कुमार को सर्विसेज के मंडेंगबम जदुमणि ने हराया, जबकि असम के गौरव मजूमदार हरियाणा के विकास से पराजित हुए।  

ट्रैक साइक्लिंग के तीसरे दिन हरियाणा, सर्विसेज और अन्य राज्यों का दबदबा

उधम सिंह नगर/ 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर में ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिताओं का रोमांच जारी है। तीसरे दिन के मुकाबलों में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाशाली साइक्लिस्टों ने अपनी गति और तकनीक का लोहा मनवाया।  

राज्य स्तरीय द्वितीय मेजर ध्यानचंद ताइक्वांडो खेल स्पर्धा के प्रथम दिन डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए किया शुभारंभ

बरेली/खेल जगत फाउंडेशन बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली के श्री भारती पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आज डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए शुभारंभ किया।

विजय कुमार ने 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर 55 किग्रा वेटलिफ़्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून, उत्तराखंड – छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टर विजय कुमार ने 38वें राष्ट्रीय खेल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 55 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क में उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की और कुल 248 किग्रा (105 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया।  

38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु के दूसरे दिन पदक जीतने वाले प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया

देहरादून/38 वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन ताओलू और सांडा श्रेणियों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने मैट पर शानदार प्रदर्शन किया। ताओलू के लिए दिन के पुरस्कार समारोह में गोवा के कला एवं संस्कृति, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गोविंद गौडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।

ताओलू (दाओशू, महिला) स्पर्धा में अरुणाचल प्रदेश की न्येमन वांगसू ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा की जीवन विजेता ने रजत पदक जीता। पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी रॉय ने कांस्य पदक जीता।

38 वे राष्ट्रीय खेल में वुशू के खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में जीता रजत पदक

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

यूपी को पहला पदक, पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य

लखनऊ, 30 जनवरी 2025। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के लिए पहला पदक हासिल किया। इसके बाद वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया।

Pages

आज सबसे ज्यदा पढ़े जाने वाले खेल समाचार

क्रिकेट खेल कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां , रेखा आर्या
स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन मेडल पाकर खिले चेहरे
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी
सेवा,सुशासन विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़
आई टी आई रामपुर गार्डन बरेली में विद्यार्थियों से खेल पर वार्ता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का समापन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
सफेद हाथी की तर्ज पर खड़े स्टेडियम,खेलों में होता है बड़ा खेल,अशोक कुमार पांडे
खेल के दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा दूसरे दिन, सेना दल, कर्नाटक और पंजाब ने दर्ज की शानदार जीत
जर्मनी ने एफ आई एच हॉकी प्रो लीग 2024/25 महिला में भारत पर 4-0 से जीत दर्ज की
भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में शिरकत करेगा
71 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: पीकेएल के सितारों ने पहले दिन बिखेरा जलवा
रेंजर शिविर निपुण संपन्न, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रानी अवंती बाई महिला कॉलेज में रेंजर्स को दिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण
38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन,गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा शहीदों को याद किया साथ ही विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया
38 वें राष्ट्रीय खेल यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत
जूडो स्टार यश, इशरूप व तूलिका ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता
रानी अवंती बाई महाविद्यालय में खेलकूद समारोह समापन, नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर चल रहे खेलों में शिक्षकों ने बहाया पसीना