बरेली
खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट हुआ शुभारंभ
Submitted by Sharad Gupta on 29 August 2019 - 11:56pmउत्तर प्रदेश / बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 'फिट इंडिया अभियान' की शुरुआत की। पीएम मोदी ने आज खेल दिवस के अवसर पर इसे लॉन्च किया है। अभियान की शुरुआत करने के बाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान खिलाड़ी मिले थे। आज देश उनको नमन कर रहा है।
उत्तर प्रदेश खेल विभाग ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस मुख्यालय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बड़े उत्साह से मनाया।
राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में भी खेल दिवस की धूम
Submitted by Sharad Gupta on 29 August 2019 - 11:16pmबरेली : आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद 'दद्दा' जी का जन्मदिन(राष्ट्रीय खेल दिवस) राजकीय इण्टर कॉलेज,बरेली में बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया।जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षक और छात्रों ने मिलकर हॉकी व वॉलीबॉल के मैच खेलकर दद्दा को श्रद्धांजलि दी वहीं छात्रों ने खो-खो तथा रस्साकशी में ज़ोर आज़माइश कर अपने चहेते ध्यानचंद जी को याद किया।विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बैडमिंटन खेलकर दद्दा को याद किया।इस अवसर पर ज़िला विद्यालय निरीक्षक,बरेली डॉ0अचल कुमार मिश्र जी भी उपस्थित हुए और खुद को वॉलीबॉल खेलने से नही रोक सके।